Ladki Bahin Maharashtra : लाडली बहनों को कब मिलेंगे 2100 रुपए। महायुति के मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Ladki Bahin Maharashtra News In Hindi : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई सारी योजना चलाई जाती है। इस प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना ( Ladki Bahin Maharashtra ) को शुरु किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि प्रदान की जा रही है।

हालांकि विधानसभा चुनाव के पहले महायुति द्वारा महिलाओं को वादा किया गया था कि फिर से हमारी सरकार सत्ता में वापस आती है। तो इस योजना के तहत मिलने वाली राशियों को बढ़ाकर ₹2100 राशि हर महीने दिए जाएंगे। लेकिन सरकार सत्ता आने के बाद भी अब तक महिलाओं को ₹2100 देने का कोई भी फैसला नहीं लिया है। इसी बीच महायुति के मंत्री में इस बारे में बड़ी जानकारी दी है। जो हम आगे विस्तार से देखेंगे।

लाड़की बहिन योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की आयु की महिला जो महाराष्ट्र राज्य में रहती है और जिनके परिवार की सालाना है 2.5 लाख रुपए से कम है। वह महिला इस योजना के लिए पात्र है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। जिसके लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट ( https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/) के माध्यम से आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़े : 10 वी क़िस्त जमा नहीं हुई। ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस सिर्फ 2 मिनट में

Ladki Bahin Maharashtra
Ladki Bahin Maharashtra

महायुति के इस मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने इस योजना ( Ladki Bahin Maharashtra ) को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य के वित्तीय स्थिति के कारण जो वादा महायुति सरकार के द्वारा किया गया है। 2100 रुपए देने का। फिलहाल यह संभव नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना जारी रहेगी। और आने वाली समय में राज्य केआर्थिक स्थिति को देखकर ₹2100 रुपए देने का फैसला भी लिया जाएगा।

Ladki Bahin Yojana Online Apply महाराष्ट्र link

Leave a Comment