Ladki Bahin Yojana Installment News In Hindi : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए लाडकी बहीण योजना शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार ₹1500 की आर्थिक राशि हर महीने दे रही है और जल्दी इस योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 रुपए मिलने वाले हैं।
अब तक सरकार के द्वारा इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में सात किस्तों के पैसे ₹10500 रुपये जमा किए हैं। अब महिला इस योजना की आठवीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है सरकार के द्वारा लाखों अपात्र महिलाओं के खाते में लाडकी बहीण योजना के माध्यम से ₹10500 रुपये जमा किए गए हैं। तो आज हम इसके बारे में आगे में विस्तार से देखने वाली है।
Table of Contents
Ladki Bahin Yojana Installment 2025 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
राज्य | महाराष्ट्र |
योजना के लाभार्थी | गरीब परिवार की महिलाएं |
आर्थिक मदद | 1500 रुपए प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
Ladki Bahin Yojana Online Apply 2025 | Click Here |
Ladki Bahin Yojana Official Website | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
सरकार ने किया 5 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दिसंबर 2024 तक 2 करोड़ 46 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ दिया गया था। लेकिन जनवरी में आवेदनो के जांच के बाद लाभार्थियों की संख्या में कमी हुई और जनवरी के महीने में 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को लाभ दिया गया। इसमें इस योजना की सातवीं किस्त के पैसे 5 लाख महिलाओं को नहीं दिए गए हैं। मिली हुई जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा 5 लाख महिलाओं को पात्र घोषित कर दिया गया है।
सरकार को 450 करोड़ रुपये का नुकसान
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 5 लाख महिलाओं इस योजना के तहत अपात्र घोषित कर दिया है। इनमें 1 लाख 50 हजार महिलाओं की उम्र 65 वर्ष से अधिक थी। जबकि 1 लाख 60 हजार महिला के परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन है और महिला सरकार के अन्य किसी योजना की लाभार्थी थी। इसके अलावा 2 लाख 30 हजार महिला संजय गांधी निराधार योजना की लाभार्थी है। जिस कारण सरकार को 450 करोड़ का नुसकान हुआ है।
यह भी पढ़े : लाडकी बहीण योजनेची नवीन अर्ज प्रक्रिया सुरू, वंचित महिलांसाठी पुन्हा संधी, लगेच करा अर्ज
₹10500 रुपये अपात्र महिलाओं के खाते में जमा
महाराष्ट्र सरकार ने गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ लेकर महिला अपने परिवार का पालन पोषण करें और उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस उद्देश्य से सरकारने इस योजना को लागू किया है।

लेकिन राज्य में लाखों महिला ऐसी है जिन्होंने इस योजना के नियमों का उल्लंघन करके लाडकी बहीण योजना का लाभ ले रही है। अब तक सरकार ने ऐसी महिलाओं के खाते में सात किस्तों के पैसे ₹10500 रुपये जमा किए है। लेकिन अब उन महिलाओं को इस योजना का आगे लाभ नहीं मिलेगा।

नमस्कार, मैं चंद्रकांत हूं, पिछले 10 वर्षों से ब्लॉगिंग और यूट्यूब के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देता आ रहा हूं, इसलिए आपकी लाडकी बहीण योजना की वेबसाइट के माध्यम से आपको जो भी जानकारी दी जा रही है, वह ध्यानपूर्वक दी जा रही है।
1 thought on “Ladki Bahin Yojana Installment 2025 : बड़ी खबर ₹10500 रुपये अपात्र महिलाओं के खाते में जमा, Ladki Bahin Yojan New Update”