Ladki Bahin Yojana April List Out : बड़ा अपडेट। 8 लाख महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500 रुपए, जल्दी देखे पूरी खबर

Ladki Bahin Yojana April List Out News In Hindi : लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार ने लाड़की बहन योजना के तहत मिलने वाली राशि में कटौती की है। लगभग 8 लाख महिलाओं को अब इस योजना के तहत सिर्फ ₹500 दिया जाने वाला है। तो आज हम 8 लाख महिला कौन-कौन से है? इस खबर के बारे में पूरी जानकारी आगे देखेंगे।

17 लाख महिला इस योजना से बाहर

सरकार ने दिसंबर 2024 में सभी लाभार्थी महिलाओं के आवेदनों की फिर से जांच करने की घोषणा की थी। जिसमें सरकार ने मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहनधारक और सालाना 2.5 लाख रुपए से ज्यादा आय वाले परिवार की महिलाओं को अयोग्य करार कर दिया है।

पहले इस योजना के 2 करोड़ 63 लाख महिला लाभार्थी थे। लेकिन फरवरी और मार्च महीने में केवल 2 करोड़ से 46 लाख महिलाओं को इस योजना के लाभ दिया गया। यानी करीब 17 लाख महिलाओं को सरकार ने इस योजना से बाहर कर दिया है।

यह भी पढे : लाडली बहनों को लॉटरी। सीधे मिलेंगे 4500 हजार रुपए। इस तारीख को आएगी 10 वीं किस्त

8 लाख महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500 रुपए

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 7.7 लाख ऐसी महिला है। जिन्हें नमो शेतकरी सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना ₹12000 रुपये यानी हर महीने ₹1000 रुपए के हिसाब से मिल रहे हैं और लाड़की बहीण योजना में अधिकतम ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा सकती है।

इसलिए अब ऐसी महिलाओं को लाड़की बहन योजना के तहत केवल ₹500 ही दिए जाएंगे। इस बारे महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि यह कठौती योजना के नीति के अनुसार की गई है।

Ladki Bahin Yojana April Installment Update

लाडकी बहिन योजना की दसवीं किस्त महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दो चरणों में पात्र महिलाओं के खाते में भेजे जाने वाली है। जिसमें पहला चरण सरकार 24 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। जिसमें लगभग एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी। फिर सरकार के द्वारा 27 अप्रैल को दूसरी चरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमें 30 अप्रैल तक सभी महिलाओं के खाते में दसवीं किस्त जमा की जाएगी।

Leave a Comment