Ladli Behna Yojana 23th Installment Release News In Hindi : मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना की पात्र महिला इस योजना के 23 में किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब महिलाओं का इंतजार खत्म हो चुका है और सरकार के द्वारा करीब 1.2 करोड़ महिलाओं के खाते में 23वी क़िस्त जमा की जाने वाली है। तो आज हम इस खबर के बारे में पूरी जानकारी देखेंगे।
लाडली बहनों के खाते में आज आएंगे 1250 रुपए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस योजना के किस्त के बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया की पोस्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना पात्र महिलाओं को 16 अप्रैल 2025 यानी आज के दिन 23 वी किस्त के पैसे भेजे जाने वाले है।
जिसमें 1.2 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह लाभ वितरण प्रक्रिया मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा मंडला जिले के टिकरवारा गांव से की जाएगी। यह राशि महिलाओं के आधार लिंक खाते में अगले 1 से 2 दिनों के भीतर में जमा हो जाएगी।
यह भी पढ़े : लाडली बहनों को लॉटरी। सीधे मिलेंगे 4500 हजार रुपए। इस तारीख को आएगी 10 वीं किस्त
ऐसे करें 23वीं किस्त का स्टेटस चेक
लाडली बहनों के खाते में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 16 अप्रैल 2025 को 23 में किस्त का पैसा 1250 रुपए ट्रांसफर किया जाने वाला है। जिनमे 1.2 करोड़ महिलाओं के खाते में लाभ जमा किया जाने वाला है। अगर आपको 23 में किस्त का स्टेटस चेक करना है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़लीं बहन योजना ऑफिशल वेबसाइट ( https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसमें आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा।
- अब इस योजना के लाभार्थी महिलाओं को लॉगिन करना होगा।
- जिसमें आवेदन की संख्या या सदस्य समग्र संख्या मांगी जाएगी।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करके कैप्चा कोड भर देना है।
- अब आपके सामने आवेदन और किस्त की स्थिति का विवरण नजर आ जाएगा।
इस तरीके से आप आसानी से आपके किस्त की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।