Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist News In Hindi : महाराष्ट्र राज्य की लाडली बहनों को सरकार के द्वारा बड़ा झटका दिया गया है। सरकार जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में फरवरी और मार्च महीने की किस्त जमा करने वाली है। लेकिन लाखों महिलाओं को फरवरी और मार्च महीने के किस्त का पैसा नहीं मिलने वाला है। तो किन महिलाओं को यह किस्त नहीं मिलेगी और सरकार क्यों इन महिलाओं को आपात्र किया है यह सब जानकारी आगे में हम आपको बताएंगे।
इस दिन जमा होंगे फरवरी और मार्च महीने की किस्त
फरवरी महीना खत्म हो चुका है फिर भी महिलाओं को फरवरी महीने की किस्त नहीं मिली है। इस बारे में मिली हुई जानकारी के अनुसार सरकार ने बताया कि लाडली बहनों की आवेदनों की जांच प्रक्रिया शुरू है। जैसे ही जांच प्रक्रिया खत्म होगी वैसे महिलाओं को इस योजना के तहत किस्तों का पैसा दिया जाएगा।
अब जांच प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया की लाडली बहनों को महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च के दिन फरवरी और मार्च महीने के मिलाकर ₹3000 पात्र महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़े : सबसे बड़ी खुशखबरी। महिला की बैंक में जमा हुई फरवरी और मार्च महीने के पैसे
लाडली बहनों को बड़ा झटका
महाराष्ट्र सरकार ने गरीब परिवार के महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को सरकार ₹1500 की राशि हर महीने दे रही है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत सात किस्तों के पैसे पात्र सभी महिलाओं को दिए गए हैं।

लेकिन राज्य में कई लाखों ऐसी महिला है जिन्होंने इस योजना के नियमों का पालन न करके वह महिला इस योजना का लाभ ले रही है। इस कारण सरकार ने जांच प्रक्रिया शुरू की थी और जांच के दौरान 5 लाख से अधिक महिला अपात्र पाई गई और आशंका बताई जा रही है कि यह आंकड़ा 9 लाख से अधिक होगा। इसलिए अब ऐसे लाखों महिलाओं को फरवरी और मार्च महीने की किस्त नहीं मिलेगी।